KL Rahul फिर सस्ते में हुए आउट, 257 के स्कोर में बनाए सिर्फ 12 रन, तो फैंस ने किया ट्रोल

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आज मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली बार एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालाँकि इस मुश्कि

By ·

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आज मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली बार एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालाँकि इस मुश्किल परिस्थिति के बावजूद कप्तान केएल राहुल फिर लापरवाही से बल्लेबाजी करते नजर आये। राहुल को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन इसके बाद भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरुआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। इस दौरान उन्होंने सीजन का सबसे बड़ा 257 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं।

इस दौरान LSG के लिए बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टॉइनिस ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। इसके पहले काइल मायर्स सिर्फ 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल चुके थे। आयुष बडोनी ने भी 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। अंत में निकोलस पूरण ने मात्र 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।

KL Rahul फिर सस्ते में हुए आउट

इस टूर्नामेंट में अब तक अच्छी पारियां न खेलने वाले कप्तान केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में निपट गए। टीम के द्वारा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद, इसमें उनका योगदान सिर्फ 12 रनों का ही रहा। इस दौरान उन्हें मैच की पहली ही गेंद पर एक जीवनदान भी मिला। ऐसे में इस कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्हें फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Cric AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें