Kuldeep Yadav की बहन की गेंदबाजी से जीता अंडर 19 महिला विश्वकप, भाई की वजह से खेल रही टीम इंडिया में, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भाई-बहन की जोड़ी
Kuldeep Yadav: भारत की अंडर 19 महिला टीम ने ICC वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. इस वर्ल्ड कप में भारत की एक महिला खिलाड़ी [...]
Kuldeep Yadav: भारत की अंडर 19 महिला टीम ने ICC वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. इस वर्ल्ड कप में भारत की एक महिला खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिनके भाई इस समय टीम इंडिया में खेल रहे है. ऐसे में सोशल मीडिया पर इनकी अब बहुत चर्चा हो रही है.
Kuldeep Yadav ने किया अर्चना देवी को मोटीवेट
हम बात करे रहे है अंडर 19 महिला टीम की गेंदबाज अर्चना देवी की. इन्होने अपनी गेंदबाजी से इस वर्ल्डकप में विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए है. भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को अर्चना अपना बड़ा भाई मानती है. उनके द्वारा मोटिवेशन देने पर ही इन्होने क्रिकेट को अपना करियर बनाया था. अर्चना देवी यूपी के उन्नाव जिले से निकलकर भारतीय महिला अंडर 19 टीम का हिस्सा बनी है.
कुलदीप यादव ने जिस कोच कपिल पांडे से गेंदबाजी के गुर सीखे है. अर्चना देवी की गेंदबाजी देखने के बाद कोच इतने प्रभावित हुए की उन्होंने उसे फ्री में ट्रेनिंग दी है. इन दोनों की पहली मुलाकात कोच के साथ हुई थी.
Kuldeep Yadav ने बहन को कही थी ऐसी बात
इसके बारे में अर्चना देवी के भाई रोहित ने बताया की, “अर्चना के अन्दर क्रिकेट का जज्बा पैदा करने वाले कुलदीप यादव ही थे. उन्होंने हमेशा अर्चना को यही कहा है की तुम्हे टीम इंडिया के लिए खेलना है. एक बार कुलदीप अकादमी के सभी बच्चो को लंच के लिए लेकर गए थे तो वहां पर अर्चना ने पूछा था की भैया यह कौनसी गाड़ी है. तब कुलदीप ने कहा था की तुम जब टीम इंडिया के लिए खेलोगी तो बड़ी स्टार बन जाओगी, फिर इससे भी अच्छी गाड़ी लेना और हम सबको घुमाने ले जाना.”
Read Also-