VIDEO: मेयर्स ने तोड़ी दिल्ली के गेंदबाजों की कमर, 7 तूफानी छक्के और 38 गेंदों में कूट डाले 73 रन

IPL 2023 में आज का दिन पहला डबल हैडर हैं। आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा हैं, क्योंकि इस मुकाबले में जमकर छक्के लग रहे हैं। इस मैच की पहली ही पारी में लखनऊ के बल्लेबाजों [...]

By ·

IPL 2023 में आज का दिन पहला डबल हैडर हैं। आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा हैं, क्योंकि इस मुकाबले में जमकर छक्के लग रहे हैं। इस मैच की पहली ही पारी में लखनऊ के बल्लेबाजों ने 16 छक्के जड़े हैं। वहीँ इस दौरान सिर्फ 5 ही चौके लगे हैं।

काइल मेयर्स ने तोड़ी दिल्ली के गेंदबाजों की कमर

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी पारी काइल मेयर्स ने खेली। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन जड़ दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192 का था। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 तूफानी छक्के और सिर्फ 2 चौके जड़े। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था, कि इन्हें कैसे आउट किया जाए। हालाँकि अंत में अक्षर पटेल की एक भयंकर स्पिन होती गेंद पर उन्होंजे अपना विकेट गवा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत वापसी

लखनऊ की टीम इस मुकाबले में एक समय 200 से भी अधिक का स्कोर बनाती नजर आ रही थी। हालाँकि मेयर्स के आउट होते ही, दिल्ली के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेने शुरू कर दिए। इस दौरान निकोलस पूरण ने 36 और आयुष बदोनी ने 18 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाने में मदद की। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद और चेतन सांकरिया ने 2-2 विकेट झटके जबकि अक्षर और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला।

Cric AMP · Quick view
View full