गुजरात को पटखनी देकर IPL 2023 Points Table में टॉप पर आई लखनऊ, देखे लिस्ट में बाकी टीमों का हाल
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। यह इस सीजन का दसवां मुकाबला है। इस मुकाबले के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यह टीम लखनऊ की टीम के सामने 20 ओ
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। यह इस सीजन का दसवां मुकाबला है। इस मुकाबले के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यह टीम लखनऊ की टीम के सामने 20 ओवर में 121 रन बनाकर धराशाई हो गई। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ के टीम ने 16 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसकी वजह से अब पॉइंट टेबल के अंदर बड़ा उलटफेर हो गया है।
IPL 2023 Points Table में हुए बड़े बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की टीम ने शानदार जीत दर्ज करके अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अब लखनऊ की टीम हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को पहले स्थान से नीचे खिसका कर खुद पहले स्थान पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से बाकी सभी टीमों को एक एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा।
क्योंकि गुजरात टाइटंस अब दूसरे स्थान पर आ गई है। ऐसे में पंजाब कोलकाता और राजस्थान सभी टीम में एक एक स्थान नीचे खिसक गई है। हैदराबाद की किस प्रकार की हार की वजह से उनका नेट रन रेट पूरी तरीके से बिगड़ गया है। ऐसे में उनका अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान चल रहा है।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर लखनऊ की टीम को 122 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16वें ओवर की अंतिम बॉल पर जीत दर्ज कर ली। लखनऊ सुपरजाइंट्स कि यह इस सीजन में दूसरी जीत है।
यह भी पढ़े – Rahul Tripathi ने लगाया 360 डिग्री शॉट, केएल राहुल के उड़े होश, विडियो हुआ वायरल