Points Table 2023 में लखनऊ ने किया उलटफेर, धोनी और रॉयल्स टीम लुढकी नीचे, देखे नई टेबल
Points Table 2023: आईपीएल 2023 का 38 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ जो काफी हाई स्कोरिंग मैच था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के उसको 258 का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 19.5 ओवर में ही 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस [...]
Points Table 2023: आईपीएल 2023 का 38 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ जो काफी हाई स्कोरिंग मैच था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के उसको 258 का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 19.5 ओवर में ही 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में पंजाब किंग्स को 56 रन से हार मिली। आइए बताते हैं कि लखनऊ की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है?
लखनऊ सुपर जायंट्स की बड़ी जीत
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाइंट्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा इसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में केवल 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिए। इस मैच में लखनऊ के काइल मेयर्स ने 54 रन, आयुष बदौनी ने 43 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 72 रन और निकोलस पूरन ने 45 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
इसके बाद पंजाब ने भी विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पंजाब की टीम को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम ने 201 रन बनाए। आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के आमने सामने आई। पहले मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को हरा दिया था। इसके बाद लखनऊ ने पंजाब को करारा जवाब दिया।
Points Table 2023 में हुआ फेरबदल
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले ने लखनऊ ने शानदार जीत हासिल की है जिसकी वजह से पॉइंट टेबल में काफी फेरबदल हुए हैं। इस जीत के बाद लखनऊ की टीम 2 अंक हासिल कर ली है और चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर विराजमान हो गई है। इसकी वजह से गुजरात टाइटंस को तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे स्थान पर आना पड़ा।
यह भी पढ़े – Ajinkya Rahane को CSK में शामिल करने के लिए धोनी ने किया था ऐसा काम, खुद सीईओ ने खोल दिए सारे राज