IPL 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला, 458 रन बनकर भी लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम ओवर में मिली जीत
IPL 2023 का 38वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली के मैदान पर खेला गया। यह मुकाबला इस सीजन सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला था, जहाँ इस पूरे मुकाबले में 458 रन बने। इसके बावजूद यह रोमांचक मुकाबला अंतिम ओवर में जाकर समाप्त हुआ, क्योंकि शुरुआत से अं
IPL 2023 का 38वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली के मैदान पर खेला गया। यह मुकाबला इस सीजन सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला था, जहाँ इस पूरे मुकाबले में 458 रन बने। इसके बावजूद यह रोमांचक मुकाबला अंतिम ओवर में जाकर समाप्त हुआ, क्योंकि शुरुआत से अंत तक इस मुकाबले में रनों की बरसात हो रही थी। इस मुकाबले में कुल 22 छक्के लगे, जिसके चलते दर्शकों को जमकर मजा आया।
IPL 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला
इस मुकाबले में शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का टोटल जड़ दिया। इस दौरान मार्कस स्टॉइनिस ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही स्टॉइनिस ने गेंदबाजी में भी 1 विकेट झटका, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्टॉइनिस के साथ ही काइल मायर्स ने 24 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही आयुष बदोनी ने 43 और निकोलस पूरण ने मात्र 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही पंजाब किंग्स की तरफ से कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट झटके।
पंजाब किंग्स की अंत तक लड़ाई
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि अथर्वा तावडे ने 36 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। जिससे टीम को इस मुकाबले में फाइट करने का मौका मिला। लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दे सका, जिसके चलते वह 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स ने 56 रनों से जीत दर्ज कर ली।