“ये दोस्ती नहीं टूटने देंगे…!” Marnus Labuschagne ने कर दी हार्दिक पांड्या के साथ ऐसी हरकत, अब हर भारतीय हो गया उनका फैन

Marnus Labuschagne: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। जवाब में खेलने उतरी पूरी भारतीय टीम सिर्फ 117 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने

By ·

Marnus Labuschagne: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। जवाब में खेलने उतरी पूरी भारतीय टीम सिर्फ 117 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य बिना कोई विकेट गवाएं सिर्फ 11 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर भारतीय टीम को दूसरी बार 10 विकेट से हराया है। इस मैच के दौरान एक बहुत ही खास मोमेंट देखने को मिला जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

Marnus Labuschagne ने बांधे हार्दिक पांड्या के जूते

इस मैच के दौरान की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज मार्नस लाबूशेन मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के जूते के फीते बांधते हुए नजर आए। अब उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करने की कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर वायरल हो गई है। लोग इस बॉन्डिंग को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम की हुई दूसरे वनडे में हालत ख़राब

दूसरे एकदिवसीय मैच के अंदर भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट फैंस को इसकी वजह से बहुत ज्यादा निराशा हाथ लगी है। मैच के अंदर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जिसके चलते भारतीय टीम को यह मैच 10 विकेट से हारना पड़ा।

यह भी पढ़े – BCCI ने शेयर कर दी 17 सदस्यी भारतीय टीम की जानकारी! जाने कौन हुआ टीम से बाहर और किसे मिला मौका WTC फाइनल में…

Cric AMP · Quick view
View full