बेटे Tilak Varma ने छुड़ाए RCB के छक्के, तो माँ-पिता ने स्टेडियम में खूब बजाई तालियाँ, वायरल वीडियो ने छुआ फैंस का दिल

Tilak Varma: मुंबई इंडियंस ने रविवार को इस आईपीएल सीजन अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बावजूद इसके, मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी का नाम आरसीबी के होम ग्राउंड में गूँज रहा था। आंध्रा प्रदेश में जन्मे

By ·

Tilak Varma: मुंबई इंडियंस ने रविवार को इस आईपीएल सीजन अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बावजूद इसके, मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी का नाम आरसीबी के होम ग्राउंड में गूँज रहा था। आंध्रा प्रदेश में जन्मे 20 वर्षीय तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में आरसीबी के होश उड़ा दिए थे। इस दौरान उनके माता पिता भी स्टेडियम में ही मौजूद थे।

Tilak Varma की पारी देख झूम उठे माता-पिता

तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में 84 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले मुंबई इंडियंस के 3 बल्लेबाज सिर्फ 20 रन पर आउट हो चुके थे। वहीँ नेहाल वढेरा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। ऐसे में तिलक वर्मा इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में मदद की।

वहीँ तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का कोई भी जवाब आरसीबी के पास भी नहीं था। तिलक ने अपनी इस पारी के दौरान मात्र 46 गेंदों नाबाद 84 रन बनाए। वहीँ उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। इस वीडियो में हम स्टेडियम में तिलक वर्मा के माता-पिता को देख सकते हैं, जो उनकी बल्लेबाजी देखकर तालियाँ बजा रहे हैं।

RCB ने जीता मैच

फिलहाल मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस के पहली पारी में 171 रन बनाने के बाद आरसीबी ने इस लक्ष्य को 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान फाफ ने 73 रनों की पारी खेली। वहीँ विराट कोहली ने 82 रनों नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

Cric AMP · Quick view
View full