RCB की इस बल्लेबाज ने खोला MI का धागा, 500 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी, देखें VIDEO
RCB vs MI: महिला प्रीमियर लीग के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की ली। हालाँकि इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब RCB की एक बल्लेबाज ने MI का [...]
RCB vs MI: महिला प्रीमियर लीग के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की ली। हालाँकि इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब RCB की एक बल्लेबाज ने MI का धागा खोल दिया था, और 500 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रही थी।
मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि यह फैसला कुछ ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ। उन्हें बेशक एक मजबूत शुरुआत मिली, लेकिन एक अचानक ही 4 रनों के अंतराल पर 4 विकेट खोकर टीम मुश्किल में आ गयी। हालाँकि इसके बाद युवा खिलाड़ियों ने पारी को संभाला और छोटी पारियां खेलकर स्कोर 155 तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस के लिए यह स्कोर काफी नहीं था। उन्होंने इसे 15 वें ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई की और से हैली मैथ्यूज 77 और नेट सीवर ब्रंट 55 रन बनाकर नाबाद रही।
RCB की इस बल्लेबाज ने खोला MI का धागा
M04- MI vs RCB: Sophie Devine Six https://t.co/yJeei15fOT
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 7, 2023
दरअसल आरसीबी जब बल्लेबाजी करने उतरी, तो कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डीवाइन ने उन्हें विस्फोटक शुरुआत दी। इस दौरान सोफी डीवाइन ने पहली 2 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 10 रन जड़ दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का था। उन्हें देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने वाली हैं, लेकिन वह 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गयी।