Michael Clarke का प्रेमिका से झगड़ा हुआ वायरल, बढ़ी मुश्किलें

Michael Clarke Viral Video: आस्ट्रेलियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान Michael Clarke इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं । हालांकि इस बार क्लार्क की इन सुर्खियों के पीछे की वजह क्रिकेट न होकर उनका एक वायरल वीडियो है। दरअसल हाल ही में शोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसमें उन

By ·

Michael Clarke Viral Video: आस्ट्रेलियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान Michael Clarke इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं । हालांकि इस बार क्लार्क की इन सुर्खियों के पीछे की वजह क्रिकेट न होकर उनका एक वायरल वीडियो है। दरअसल हाल ही में शोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसमें उनकी प्रेमिका जेड यारब्राज Michael Clarke को थप्पड़ मारते हुए दिखाई देती हैं । ये वीडियो वायरल होते ही सभी शोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से लोग Michael Clarke बारे में अलग अलग बातें लिख रहे हैं । जिससे Michael Clarke की छवि खराब हो रही है । 

पुलिस ने लगाया जुर्माना 

फाक्स रिपोर्ट के अनुसार Michael Clarke और प्रेमिका के बीच हुए झगड़े को लेकर पुलिस ने अहम कदम उठाया है । इन दोनों के विवाद के बाद पुलिस ने क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्राज पर जुर्माना लगाया है और आगे पब्लिक प्लेस पर झगड़ा न करने की चेतावनी भी दी है । 

क्रिकेट करियर में भी हो सकता है ये नुकसान

Michel Clarke के वीडियो वायरल के बाद ऐसा सुनने में भी आ रहा है कि BCCI माइकल क्लार्क को अपने कमेंट्री पैनल से हटाने का विचार कर रही है । हाल ही में होने वाली भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट सीरीज में बीसीसीआई और माइकल क्लार्क के बीच कमेंट्री करने के लिए कांट्रेक्ट साइन हुआ था लेकिन अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह कांट्रेक्ट उनके हाथ से निकल सकता है । जिससे उन्हें बयासी लाख रूपए का नुक़सान हो सकता है ।

क्रिकेट में काफी लोकप्रिय कप्तान रह चुके हैं माइकल

Michael Clarke अपने समय के काफी लोकप्रिय कप्तान रह चुके हैं ‌ । उन्होंने आस्ट्रेलिया को 2015 का वर्ल्ड कप भी जिताया था ‌। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया की टीम से 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 टी20 मैच  खेले हैं । जिनमें उनके नाम 28 सतक और 27 अर्द्धसतक का रिकार्ड है ।

Cric AMP · Quick view
View full