मिशेल मार्श ने Harry Brook को किया गोल्डन डक, फिर ब्रूक ने सुपरमैन बनकर ऐसे लिया बदला, देखे वायरल वीडियो
Harry Brook: आईपीएल 2023 के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक बल्लेबाजी अच्छी नहीं कर पाए। लेकिन फील्डिंग के दौरान इनका शानदार अंद
Harry Brook: आईपीएल 2023 के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक बल्लेबाजी अच्छी नहीं कर पाए। लेकिन फील्डिंग के दौरान इनका शानदार अंदाज देखने को मिला। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Harry Brook ने मिशेल मार्श से लिया बदला
जब हैरी ब्रुक बल्लेबाजी करने आए थे तो मिशेल मार्श ने उन्हें एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया और गोल्डन डक आउट कर दिया। जिसका बदला हैरी ब्रुक ने अनोखे अंदाज में लिया। 10वीं ओवर में जब मयंक मारकंडे गेंदबाजी के लिए आए तो इन्होंने मिशेल मार्श को गेंद की। मिशेल मार्श ने बॉल पर पुल शॉट खेला जो लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्के के लिए जा रहा था। लेकिन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे हैं हैरी ब्रूक ने सुपरमैन बन कर बाउंड्री के बाहर जा रही बॉल को छक्का लगने से पहले ही बाउंड्री के अंदर फेंक दिया। इस प्रकार से उन्होंने अपने शानदार फील्डिंग की वजह से टीम के लिए 6 रन बचा लिया।
हैदराबाद की 9 रन से जीत
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी सिर्फ 188 रन ही बना पाई। इस प्रकार से सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 9 रन से जीत लिया। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को इस मैच में कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडम मारक्रम के हाथों लगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अपनी यह तीसरी जीत दर्ज की है।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 29, 2023
यह भी पढ़े – Hardik Pandya के छक्के ने याद दिलाई नारायण को नानी, तो सर पकड़कर बैठी चीयरलीडर्स