VIDEO: गुजरात जायंट्स की मेंटर बनने पर झूम उठी Mithali Raj, वायरल हुआ डांस का वीडियो
Mithali Raj: पहली बार महिला प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है। इसको लेकर भारत के अंदर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 4 मार्च 2023 से शुरू होने वाली इस लीग को लेकर सभी खिलाड़ी काफी उत्सुक हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच [...]
Mithali Raj: पहली बार महिला प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है। इसको लेकर भारत के अंदर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 4 मार्च 2023 से शुरू होने वाली इस लीग को लेकर सभी खिलाड़ी काफी उत्सुक हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होने वाला है। दोनों ही टीम इस मैच को लेकर खास तैयारियां करने में जुटी हुई है। गुजरात जायंट्स की टीम को मेंटर और एडवाइजर के रूप में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज मिली है। आज उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ मिलकर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है।
Mithali Raj ने किया जबरदस्त डांस
गुजरात जायंट्स की मेंटर और एडवाइजर मिताली राज भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेट को इन्होंने अपने दम पर ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन्हें महिला क्रिकेट का धोनी भी कहा जाता है। जो वीडियो शेयर किया गया है, वह गुजरात जायंट्स के ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो के अंदर मिताली राज सबसे आगे डांस करते हुए नजर आ रही है। उनके पीछे शबनम शकील और हरली गाला डांस करती नजर आ रही है। इस गाने के अंदर श्रीलंका का फेमस सॉन्ग मानिके मागे हिथे बज रहा है।
गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को टीम का कप्तान बनाया है। बेथ मूनी को नीलामी के दौरान 2 करोड रुपए में खरीदा गया था। वहीं भारतीय टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेहा राणा को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।