भारत छोड़ पाकिस्तान चले जाओ,” Mohammed Siraj ने तिलक लगाने से मना किया तो भड़क गए फैंस

Mohammed Siraj इस समय भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा हैं। हाल ही में ICC रैंकिंग में वह वनडे के नंबर एक गेंदबाज भी बन गए हैं। लेकिन इसके बावजूद आज ट्विटर पर उनका नाम एक गलत कारण से ट्रेंड [...

By ·

Mohammed Siraj इस समय भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा हैं। हाल ही में ICC रैंकिंग में वह वनडे के नंबर एक गेंदबाज भी बन गए हैं। लेकिन इसके बावजूद आज ट्विटर पर उनका नाम एक गलत कारण से ट्रेंड कर रहा हैं, और लोग उन्हें पाकिस्तान जाने को बोल रहे हैं।

Mohammed Siraj पर भड़के फैंस

दरअसल हाल ही में मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के साथ नागपुर में पहुंचे थे। जहाँ होटल में टीम का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने तिलक लगाने से मना कर दिया और कैमरें से छिपते हुए निकल गए।

हालाँकि ऐसा करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी नहीं थे। उमरान मलिक ने भी इस दौरान तिलक नहीं लगवाया था। इसके अलावा स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य भी इससे बचकर निकल गए थे। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस के बीच ट्रेंड होने लगा। लोग मोहम्मद सिराज के इस रवैये से बिलकुल भी खुश नहीं थे।

यह भी पढ़ें:

शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी से अचानक कर ली शादी

Cric AMP · Quick view
View full