पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद फूटा MS Dhoni का गुस्सा, 2 गेंदबाजों को बताया हार का जिम्मेदार

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरलू मैदान पर मुकाबला खेला। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ अंतिम कुछ ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आई, जिसके बाद उन्हें अंतिम गेंद पर यह मुकाबला हारना पड़ा। इ

By ·

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरलू मैदान पर मुकाबला खेला। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ अंतिम कुछ ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आई, जिसके बाद उन्हें अंतिम गेंद पर यह मुकाबला हारना पड़ा। इस हार की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं, जिसके चलते मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद गुस्से में नजर आये।

PBKS की अंतिम गेंद पर जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज करते हुए 200 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान डेवन कॉनवे ने 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम 4 गेंदों पर 13 रन नाबाद बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने अंतिम गेंद पर इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। इस दौरान उनके लिए प्रभसिमरन ने 42 और लिविंगस्टोन ने 40 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स को यह हार अंतिम गेंद पर मिली, जब पंजाब किंग्स को अंतिम गेंद पर 3 रनों की जरुरत थी।

MS Dhoni का फूटा गुस्सा

इस मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी हार का गुस्सा रविन्द्र जडेजा और तुषार देशपांडे पर दिखाया। दरअसल तुषार देशपांडे ने पारी के 16वें ओवर में 24 रन दिए थे, और रविन्द्र जडेजा ने अगले ओवर में 17 रन। यह चेन्नई की तरफ से दो सबसे महंगे ओवर थे।

“हमें हमेशा तैयार रहने की जरुरत हैं, चाहे कुछ भी हो। हमारे बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं, और मुझे लगता हैं 200 एक पार स्कोर हैं। लेकिन हमने 2 खराब ओवर डाले। हमें परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं, और हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की, और हमें देखना होगा की हम क्या सही कर सकते हैं,” धोनी ने मैच के बाद कहा।

Cric AMP · Quick view
View full