“बीच के ओवर में स्ट्राइक…!” 3 रन से हारकर MS Dhoni हुए निराश, हार के लिए इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार
MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 12 अप्रैल को एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर महेंद्र सिंह धोनी की टीम बहुत ही रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हार गई। इस मैच को हारने के बाद में महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश नजर आए। [...]
MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 12 अप्रैल को एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर महेंद्र सिंह धोनी की टीम बहुत ही रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हार गई। इस मैच को हारने के बाद में महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश नजर आए। पोस्ट मैच सेरेमनी में उन्होंने हार का ठीकरा कुछ बल्लेबाजों के ऊपर फोड़ा है। आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा…
MS Dhoni ने इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
महेंद्र सिंह धोनी ने प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान अपने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को गुस्से में झड़प लगाते हुए कहा कि अगर मिडिल आर्डर बल्लेबाजी अच्छे से करता तो ऐसी नौबत नहीं आती। महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि,
“मुझे लगता है कि बीच के ओवर में कुछ और स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत थी। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था। राजस्थान की टीम के पास अनुभवी स्पिनर गेंदबाज थे और हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था और इसका सारा श्रेय बल्लेबाजों को जाता है। ऐसा लग रहा था कि हम लक्ष्य तक पहुंच गए क्योंकि हम आखरी जोड़ी थे टूर्नामेंट के अंदर इस प्रकार का प्रदर्शन नेट रन रेट को प्रभावित करता है। आप यह देखने की मैदान कैसा है गेंदबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है और उसकी गलती करने का इंतजार करें।”
गेंदबाजों को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बात करते हुए कहा कि, “गेंदबाजों को अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी करनी चाहिए और अपनी ताकत का समर्थन करना चाहिए, मैं भी यही करता हूं मेरी ताकत हिट करना है और मैं अगले मैच में भी यही करने वाला हूं। औंस की वजह से बल्लेबाजी आसान हो गई। कुल मिलाकर मैं गेंदबाजों से काफी खुश था। मुझे यह नहीं पता था कि यह मेरा 200वां मैच है। माइलस्टोन मायने नहीं रखता है। भगवान का इसको शुक्रिया।”