WATCH: जडेजा-दुबे की सुस्त फील्डिंग देख MS Dhoni ने दिखाया गुस्से वाला अवतार, वायरल हुआ वीडियो
MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेल रही हैं। इस मुकाबले में वैसे तो आज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, लेकिन इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खुमार भी फैं
MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेल रही हैं। इस मुकाबले में वैसे तो आज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, लेकिन इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खुमार भी फैंस पर छाया रहा। 2019 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा अभी तक फैंस भूले भी नहीं थे, कि इस बार फिर धोनी इस मैदान पर गुस्से में नजर आये।
MS Dhoni ने दिखाया गुस्सा
हालाँकि इस बार धोनी के गुस्सा का शिकार अंपायर नहीं, बल्कि उन्ही की टीम के खिलाडी ख़राब फील्डिंग के चलते बने। दरअसल यह घटना पारी के 14वें ओवर की हैं, जब शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी करने आये ही थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर एक कवर ड्राइव लगाईं, जहाँ कायदे से उन्हें सिर्फ 1 रन मिलना चाहिए था। लेकिन जडेजा और दुबे की सुस्त फील्डिंग के चलते वह 2 रन बन गए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी एकदम गुस्से में लाल नजर आये। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 27, 2023
राजस्थान रॉयल्स की विस्फोटक बल्लेबाजी
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों का टोटल भी खड़ा कर दिया हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान यशस्वी जायसवाल का रहा, जिन्होंने 43 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 15 गेंदों में ३४र न बनाए, जबकि देवदत्त 27 रन बनाकर नाबाद रहे।