VIDEO: तुषार देशपांडे ने 1 ओवर में डाली 11 गेंदों तो गुस्से से लाल हुआ कप्तान MS Dhoni

MS Dhoni को वैसे तो कैप्टेन कूल के नाम से जाना जाता हैं। लेकिन हम इस बात से वाकिफ हैं कि उनका गुस्सा मैदान पर कितना खतरनाक हो सकता हैं। आईपीएल में कई ऐसे मौके आये हैं, जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आप खोया हैं। ऐसा ही कुछ होता हुआ आज लखनऊ सुपर जायंट्स [...]

By ·

MS Dhoni को वैसे तो कैप्टेन कूल के नाम से जाना जाता हैं। लेकिन हम इस बात से वाकिफ हैं कि उनका गुस्सा मैदान पर कितना खतरनाक हो सकता हैं। आईपीएल में कई ऐसे मौके आये हैं, जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आप खोया हैं। ऐसा ही कुछ होता हुआ आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भी होता हुआ नजर आया।

MS Dhoni हुए गुस्से से लाल

दरअसल इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया था। उनकी यह चाल तब फैल हो गयी, जब देशपांडे ने पहले ही ओवर में 11 गेंदे डाली और 18 रन दिए। इससे पहले ही भी गुजरात के खिलाफ देशपांडे ने 20 गेंदों में 51 रन दिए थे।

इस मुकाबले में भी उन्होंने ओवर की पहली तीन गेंद तो बढ़िया डाली लेकिन इसके बाद लगातार नो-बॉल, वाइड, नो-बॉल, वाइड, चौका, वाइड, छक्का। अपनी अंतिम तीन गेंदे समाप्त करने के लिए तुषार को 8 गेंद डालनी पड़ी। इस दौरान विकेट के पीछे खड़े कप्तान MS Dhoni भी उन्हें आँखे दिखाते नजर आये।

मैच का हाल

फिलहाल इस मैच की बात करे तो यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया हैं। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। वहीँ कॉनवे ने भी 47 रन बनाए। वहीँ इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी विस्फोटक रही हैं। लखनऊ की टीम 5 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 73 रन बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: इसे दामाद बना कर क्यूँ टीम में रखा हैं!” KL Rahul की बल्लेबाजी देख गुस्से में भरे फैंस, टीम से बाहर करने की उठाई मांग

Cric AMP · Quick view
View full