MS Dhoni ने जड़े 2 गेंदों में 2 तूफानी छक्के, तो रोने लगा गेंदबाज, वायरल हुआ VIDEO
MS Dhoni आज आईपीएल के इस सीजन में अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 5 विकेट की हार के साथ करनी पड़ी थी। ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने इतने रन जड़ दिए हैं, कि उन्हें चेज करना [...]
MS Dhoni आज आईपीएल के इस सीजन में अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 5 विकेट की हार के साथ करनी पड़ी थी। ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने इतने रन जड़ दिए हैं, कि उन्हें चेज करना असंभव सा हैं। इस स्कोर में एक महत्वपूर्ण योगदान खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी रहा, जिन्होंने इस मुकाबले में 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
गायकवाड़-कॉनवे ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बहुत बुरा साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड और कॉनवे ने मिलकर ओपनिंग साझेदारी ही 110 रनों की कर डाली। इस दौरान गायकवाड़ ने 57 और कॉनवे ने 47 रनों की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रही। अंबाती रायडू इस मैच में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 14 गेंदों में 27 रनों की नाबाद पारी खेली।
MS Dhoni के छक्के देख रोने लगे मार्क वुड
A treat for the Chennai crowd! 😍@msdhoni is BACK in Chennai & how 💥#TATAIPL | #CSKvLSG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2023
WATCH his incredible two sixes 🔽 pic.twitter.com/YFkOGqsFVT
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन ही गेंद खेली। पारी की पहली ही दो गेंदों पर उन्होंने लगातार तूफानी छक्के जड़े। धोनी की ऐसी बल्लेबाजी देखकर गेंदबाज मार्क वुड लगभग रोते हुए नजर आये। हालाँकि तीसरी ही गेंद पर उन्होंने धोनी को बिश्नोई के हाथों कैच आउट करवा दिया। धोनी की इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली पारी में 217 रनों का स्कोर बनाने में कमयाब रही।