WATCH: चेन्नई का स्कोर 200 पहुंचाने के लिए MS Dhoni ने फिर लगाये अंतिम 2 गेंदों पर 2 SIX
MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घरेलु मैदान पर पंजाब किंग्स का सामना कर रही हैं। इस सीजन यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हैं, जहाँ अब तक तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार [...]
MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घरेलु मैदान पर पंजाब किंग्स का सामना कर रही हैं। इस सीजन यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हैं, जहाँ अब तक तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर इस सीजन 200 का आंकड़ा पार किया हैं। वहीँ पिछले कई मैचों के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हमें इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते नजर आये।
CSK की तूफानी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ और कॉनवे ने एक और अर्द्धशतकीय साझेदारी करते हुए 86 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि कॉनवे ने अंत तक तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और मात्र 52 गेंदों में 92 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए और 1 शानदार छक्का भी। कॉनवे को इस दौरान शिवम दुबे का भी साथ मिला, जब उन्होंने मात्र 17 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।
MS Dhoni के तूफानी छक्के
Mass 💥🔥#CSKvPBKS #WhistlePodu #Yellove 🦁💛pic.twitter.com/F277rDd2hg
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2023
इस मुकाबले में फैंस को महेंद्र सिंह धोनी भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आये। हालाँकि उन्होंने सिर्फ 4 ही गेंदे खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने 2 शानदार छक्के भी लगाए। धोनी के यह दोनों छक्के पारी की अंतिम दो गेंदों पर सैम करन के खिलाफ आये। दोनों छक्को की बदौलत ही धोनी ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।