“मेरे लिए यह मैदान बहुत स्पेशल…!” जीत के बाद भी खुश नजर आये MS Dhoni, पोस्ट मैच सेरेमनी में दी अपनी प्रतिक्रिया
आईपीएल 2023 के अंदर 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुकाबला खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी
आईपीएल 2023 के अंदर 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुकाबला खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 170 रन ही बना पाई। इस प्रकार से राजस्थान ने यह मुकाबला 32 रनों से जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने इस हार के बाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
MS Dhoni की प्रतिक्रिया
इस हार के बाद में महेंद्र सिंह धोनी काफी ज्यादा निराश नजर आए। ऋतुराज गायकवाड की अच्छी बल्लेबाजी और शिवम दुबे की तूफानी अर्धशतक के बाद भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बात करते हुए कहा कि,
“हमने पावरप्ले में काफी ज्यादा रन खर्च किए, लेकिन उस समय पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। बीच के ओवर में काफी बढ़िया गेंदबाजी की लेकिन अंतिम ओवरों में काफी ज्यादा चौके छक्के लग गए। पथिराना ने काफी अच्छी गेंदबाजी की हालांकि उनको बहुत ज्यादा रन बड़े स्कोरकार्ड में उनकी अच्छी गेंदबाजी नजर नहीं आएगी। यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।“
राजस्थान रॉयल्स की जमकर तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की तारीफ करते हुए कहा कि,
“राजस्थान रॉयल्स ने कैलकुलेटेड रिस्क लिया और टीम की अच्छी शुरुआत हुई और अंतिम समय में ध्रुव जुरेल ने तूफानी बल्लेबाजी की। लोग हर जगह हमें सपोर्ट करने के लिए आ रहे हैं। मेरे लिए यह मैदान काफी ज्यादा स्पेशल है, वाइजैग के बाद यही वह मैदान है जहां पर मैंने अपना दूसरा शतक बनाया था। उस शतक के बाद यह तय हो गया था कि मैं आसानी से एक 2 साल तक टीम में रहूंगा।“