CSK की जीत के बाद MS Dhoni ने लूटी महफिल, मैच के बाद ग्राउंड स्टाफ के साथ किया दिल जीतने वाला काम

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की हैं, और पॉइंट्स टेबल में इस समय 10 अंको के साथ टॉप पर काबिज हैं। रविवार को उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला, [.

By ·

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 7 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की हैं, और पॉइंट्स टेबल में इस समय 10 अंको के साथ टॉप पर काबिज हैं। रविवार को उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला, जहाँ उन्होंने 49 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा काम किया कि, सभी लोग उनके इस काम को सलाम कर रहे हैं।

CSK की 49 रनों से जीत

इस मुकाबले में चेन्नई सूपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान। अजिंक्य रहाणे ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली, और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। इसके साथ ही डेविड कॉनवे ने 56 और शिवम दुबे ने 50 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलवंत खेजरोलिया ने 2 विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैसन रॉय ने इस मुकाबले में 61 रनों की पारी खेली, और रिंकू सिंह 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बावजूद भी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम सिर्फ 186 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई।

MS Dhoni ने ग्राउंड स्टाफ के साथ की मस्ती

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के बाद कुछ ऐसा काम किया कि हर कोई उन्हें सलाम कर रहा हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस समय दुनिया के सबसे पोपुलर क्रिकेटर हैं। ऐसे में जब ग्राउंड स्टाफ के टीम ने उनसे मिलने की बात की, तो धोनी बिना उनसे मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

Cric AMP · Quick view
View full