आईपीएल शुरू होने से पहले ही CSK फैंस के लिए आई बुरी खबर सामने, घुटने में चोट की वजह से MS Dhoni पहले मुकाबले से हुए बाहर!

MS Dhoni: आईपीएल 2023 का आगाज आज शाम 7:30 बजे से होने वाला है। पहला मुकाबला हमें 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और पहली ही बार में विजेता बनी गुजरात टाइटंस के बीच में देखने को मिलने वाला है। दोनों ही टीमें पिछले काफी समय से सुर्खियों में रही है। आईपीएल 2023 [...]

By ·

MS Dhoni: आईपीएल 2023 का आगाज आज शाम 7:30 बजे से होने वाला है। पहला मुकाबला हमें 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और पहली ही बार में विजेता बनी गुजरात टाइटंस के बीच में देखने को मिलने वाला है। दोनों ही टीमें पिछले काफी समय से सुर्खियों में रही है। आईपीएल 2023 से पहले बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जो चोटिल होने की वजह से लीग से बाहर हो गए। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच से महेंद्र सिंह धोनी बाहर हो सकते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी सामने आई है।

इस वजह से MS Dhoni हो सकते हैं पहले मैच से बाहर

खबर मिल रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपने बाएं घुटने में चोट लगा बैठे हैं जिसकी वजह से उन्हें प्रैक्टिस करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पहले मुकाबले से धोनी को बाहर बैठना पड़ सकता है। धोनी को यह चोट प्रैक्टिस करने के दौरान लगी हुई थी इसकी वजह से धोनी प्रैक्टिस सेशन में बाद में नजर नहीं आए। महेंद्र सिंह धोनी का इस मुकाबले में नहीं खेलना फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका हो सकता है।

अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं

हालांकि यह खबर कितनी सच्ची है इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। धोनी अक्सर जब भी किसी मैच की तैयारी करते हैं तो मैच नजदीक आने के साथ ही अपनी प्रैक्टिस कम कर देते हैं। क्योंकि अपनी पूरी एनर्जी को मैच के लिए बचा कर रखते हैं। ऐसे में मैच के समय पर ही पता चलेगा कि धोनी इस मैच में खेलने वाले हैं अथवा नहीं।

यह भी पढ़े – IPL 2023 के पहले मैच में कहर ढाएगा CSK का घातक गेंदबाज, कर चुका है 0 रन देकर 10 विकेट लेने का कारनामा

Cric AMP · Quick view
View full