WATCH: रविचंद्रन अश्विन के बेक टू बेक छक्के देख उड़े MS Dhoni के होश, छिपाना पड़ा मुंह

MS Dhoni: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वां मुकाबला हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम किसी भी हालत में इसे जीतना चाहती हैं। हालाँकि

By ·

MS Dhoni: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वां मुकाबला हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम किसी भी हालत में इसे जीतना चाहती हैं। हालाँकि पहली पारी में तो ऐसा होता नजर नहीं आ रहा हैं।

अश्विन के छक्के देख उतरा MS Dhoni का मुंह

दरअसल यह घटना पहली पारी के 15वें ओवर की हैं, जब रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस समय गेंद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे आकाश सिंह के हाथों में थी। अश्विन ने यहाँ दूसरी और तीसरी गेंद पर दो तूफानी छक्के जड़ दिए। अश्विन की ऐसी बल्लेबाजी देखकर विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी भी हैरान नजर आये। हालाँकि धोनी के द्वारा दिए गए निदेशों के बाद आकाश सिंह ने अंतिम गेंद पर अश्विन को आउट कर ही दिया।

मैच का हाल

फिलहाल मैच की बात करे तो यहाँ चेनई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स पहली पारी में 175 रन बनाने में कामयाब रही। इस दौरान जोस बटलर ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीँ देवदत्त पडीक्कल ने भी 38 रनों की पारी खेली। वहीँ हेटमायर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान आकाश सिंह, तुषार देशपांडे, और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

Cric AMP · Quick view
View full