“ये मेरा आखिरी…” MS Dhoni ने जीत के बाद फैंस को दिया बड़ा झटका, करोड़ों दर्शकों को किया मायूस

MS Dhoni: आईपीएल का 29वां मुकाबले में शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ही घर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद बयान देकर फैंस के

By ·

MS Dhoni: आईपीएल का 29वां मुकाबले में शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ही घर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद बयान देकर फैंस के बीच सनसनी मचा दी हैं। इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी ने इशारा किया कि शायद वह आगे हमें खेलते नजर नहीं आयेंगे, जिसके कारण फैंस अब बेहद दुखी हैं।

CSK की 7 विकेट से जीत

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यहाँ गेंदबाजो का प्रदर्शन बेहतरीन था, जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद पहली पारी में सिर्फ 134 रन ही बना पाई। इस दौरान अभिषेक शर्मा 34 रनों के साथ टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीँ चेन्नई के लिए इस दौरान रविन्द्र जडेजा ने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को ऋतुराज और कॉनवे ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 87 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ कॉनवे ने नाबाद 77 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान सनराइजर्स की तरफ से मयंक मारकंडे ने 2 विकेट झटके।

MS Dhoni का बयान

मैच के बाद इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी ने इशारा किया कि, यह उनके करियर का अंतिम फेज हैं, और शायद वह आगे हमें खेलते नजर नहीं आयेंगे।

“यह मेरे करियर का अंतिम फेज हैं, और इसका मैं लुत्फ़ उठा रहा हूँ। यहाँ फैंस को दो साल बाद आने का मौका मिला हैं, और उनसे हमें बहुत प्यार मिला हैं। मुझे बल्लेबाजी को लेकर इतने अवसर नहीं मिले, लेकिन मैं खुश हूँ,” धोनी ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा।

Cric AMP · Quick view
View full