MS Dhoni की स्टंपिंग ने उड़ाए मयंक अग्रवाल के होश, 5 फुट दूर जाकर गिरी गिल्लियां, देखें वायरल VIDEO

MS Dhoni: आईपीएल का 29वां मुकाबला आज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और एडन मारक्रम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरी

By ·

MS Dhoni: आईपीएल का 29वां मुकाबला आज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और एडन मारक्रम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ, और अब वह लगभग इस मैच को जीत ही चुके हैं। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी नहीं मिली, लेकिन विकेट के पीछे से उन्होंने कई कारनामे किये।

MS Dhoni की बेहतरीन स्टंपिंग

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक चाल चली, और ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा। हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी के आगे उनकी एक न चली। पारी के 14वें ओवर में जब रविन्द्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे, तब धोनी ने विकेटकीपिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। यह स्टंपिंग बेहतरीन थी, जिसे देखकर मयंक अग्रवाल भी हैरान थे।

CSK पहुंची जीत के करीब

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली पारी में सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 134 रन ही बनाने दिए। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी 34 रनों के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, वहीँ CSK के लिए रविन्द्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को गायकवाड़ और कॉनवे ने बेहतरीन शुरुआत दी हैं। दोनों बल्लेबाजो के बीच 11 ओवर में अब तक 87 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं।

Cric AMP · Quick view
View full