“माही मार रहा है…!” MS Dhoni ने गेंदबाजों के उड़ाए होश, बैक टू बैक छक्के लगाकर कर दिया हैरान, Video हुआ वायरल
MS Dhoni: IPL 2023, 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय चेपक स्टेडियम पर प्रैक्टिस कर रही है। जमकर पसीना बहाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इंटरनेट
MS Dhoni: IPL 2023, 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय चेपक स्टेडियम पर प्रैक्टिस कर रही है। जमकर पसीना बहाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो के अंदर महेंद्र सिंह धोनी चौके छक्कों की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni का वीडियो वायरल
IPL 2023 की तैयारियां सभी टीम बड़ी ही जोरों शोरों से कर रही है। कहा जा रहा है कि यह आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी की करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में धोनी को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो के अंदर महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम पर गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। हेलीकॉप्टर शॉट के साथ ही बाकी तरह के शॉट और चौके छक्के देखने को मिल रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हक्का बक्का रह गया। उन्होंने back-to-back लंबे छक्के जड़कर गेंदबाज की हालत पतली कर दी।
Thala Update!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 9, 2023
⏳: 1️⃣9️⃣ : 2️⃣9️⃣#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/lr5a1c3E6i
महेंद्र सिंह धोनी भले ही 41 साल के हो चुके हैं लेकिन इनके जैसी फिटनेस युवा खिलाड़ियों के पास भी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त पारी हमें देखने को मिलेगी।