MS Dhoni की इस शातिर चाल का शिकार बने सूर्यकुमार यादव, देखकर अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO
MS Dhoni: आईपीएल में आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा हैं। आईपीएल में यह सबसे मशहूर राईवलरी में से एक हैं, जहाँ टूर्नामेंट के दो सबसे सफल कप्तान एक-दूसरे के सामने होते हैं। हालाँकि बात जब शातिर चालाकी की आती हैं, तो [
MS Dhoni: आईपीएल में आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा हैं। आईपीएल में यह सबसे मशहूर राईवलरी में से एक हैं, जहाँ टूर्नामेंट के दो सबसे सफल कप्तान एक-दूसरे के सामने होते हैं। हालाँकि बात जब शातिर चालाकी की आती हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी का कोई भी तोड़ मुंबई इंडियंस के पास तो नहीं हैं।
MS Dhoni की शातिर चाल का शिकार बने सूर्या
दरअसल यह घटना पहली पारी के 8वें ओवर की हैं, जब मुंबई इंडियंस की टीम अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज खो चुकी थी। उन्हें उम्मीद थी की सूर्यकुमार यादव इस घरेलु मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, और टीम के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। हालाँकि धोनी की चालाकी के आगे, मुंबई इंडियंस की उम्मीद फीकी पड़ गई।
Rahul Dravid :
— ` (@rahulmsd_91) April 8, 2023
“No need to go to the 3rd umpire. If MS Dhoni is celebrating, the batsman has to be on his way.”pic.twitter.com/pwYC85BT3A
मिचल सेंटनर के इस ओवर की दूसरी ही गेंद सूर्यकुमार यादव के बगल से निकल गई। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस गेंद को कैच कर चुके थे, और उन्होंने झट से DRS ले लिया। रिप्ले में नजर आया कि, गेंद दस्तानो को छूकर आई थी, और सूर्यकुमार यादव को आउट करार दिया गया।
धोनी की CSK ने मुंबई को किया पस्त
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह से हावी रही हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 157 रन बना सकी। इस दौरान सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी ईशान किशन ने खेली। वहीँ CSK की तरफ से रवीन्द्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। मिचल सेंटनर और तुषार देशपांडे को भी 2-2 विकेट मिले।