WATCH: 41 की उम्र में MS Dhoni ने किया असंभव रनआउट, देखकर बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चेन्नई में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से बाजी मारी थी। ऐसे में यह मुकाबला चेन्नई के लिए जीतना महत्वपूर्ण हैं

By ·

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चेन्नई में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से बाजी मारी थी। ऐसे में यह मुकाबला चेन्नई के लिए जीतना महत्वपूर्ण हैं। ऐसा हमें नजर भी आया, जब 41 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में अपनी विकेटकीपिंग के जोहर दिखाते नजर आये, और एक विस्फोटक बल्लेबाज को सिर्फ अपनी काबिलियत की वजह से पवैलियन भेज दिया।

MS Dhoni का असंभव रनआउट

41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी आज रिव्यु में भी चूके, और गलत अपील भी की। लेकिन जब बात ध्रुव जुरेल को आउट करने की आई, तो वह कहीं भी नहीं चूके। दरअसल यह घटना पहली पारी के अंतिम ओवर की हैं, जब मथीषा पाथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। देवदत स्ट्राइक पर थे, और उन्होंने वाइड गेंद पर रन लेने की कोशिश की। विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान थोडा दूर खड़े जरुर थे, लेकिन जिस गति से गेंद उनके पास पहुंची, वह उसी गति से विकेट्स पर आकर भी लगी। जिसके चलते मात्र 15 गेंदों में 34 रन बना चुके ध्रुव जुरेल को पवैलियन लौटना पड़ा।

राजस्थान की विस्फोटक बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। राजस्थान को यशस्वी जायसवाल ने एक बेहतरीन शुरुआत भी दी। जायसवाल ने मात्र 43 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। इसके बाद जुरेल ने 15 गेंदों में 34 रन बनाए और देवदत 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम पहली पारी में 202 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब रही।

Cric AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें