“मैच 18वें ओवर में खत्म…!” MS Dhoni जीत के बाद हुए नाखुश, गेंदबाजों को जमकर सुनाई खरी खोटी

MS Dhoni: 17 अप्रैल 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर घरेलू मैदान पर खेल रही आरसीबी की टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम ने यह जीत दर्ज करने के साथ ही पॉइंट्स टेबल के [...]

By ·

MS Dhoni: 17 अप्रैल 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर घरेलू मैदान पर खेल रही आरसीबी की टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम ने यह जीत दर्ज करने के साथ ही पॉइंट्स टेबल के अंदर भी अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। चेन्नई की खिलाड़ियों की उम्दा प्रदर्शन की वजह से यह जीत हासिल हुई है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से कुछ खास खुश नहीं है। पोस्ट मैच सेरेमनी में इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

गेंदबाजों के प्रदर्शन से नाखुश MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, “जब आप बेंगलुरु खेलने आते हैं तो आपको पता है कि विकेट कैसा है, साथ ही यहां पर औंस भी होती है। हम हमेशा चाहते हैं कि कुछ अतिरिक्त रन बनाए जाएं। अगर आप 160 से 165 का स्कोर बनाते हैं तो मैच वही खत्म हो जाता है। शिवम दुबे एक क्लीन हीटर है जो काफी लंबे हैं और उनकी रीच भी ज्यादा है। इसी वजह से इस स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे शॉट लगाते हैं। उन्हें खुद पर इस बात के लिए भरोसा रखना होगा कि वह बीच के ओवर में अच्छे रन बना सकते हैं।”

एम एस धोनी ने किया ब्रावो को याद

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को याद करते हुए कहा कि, “जब भी आप 220 प्लस का स्कोर बनाते हैं तो सामने वाली टीम भी लगातार शॉट लगाने की कोशिश करती है। मैक्सवेल और डुप्लेसी अपने शॉट लगातार लगाते रहते तो शायद मैच 18वें ओवर में ही खत्म हो जाता। युवा गेंदबाजों पर ज्यादा दबाव है, हालांकि उन्हें खुद पर भरोसा रखते हुए अपने स्टैंड पर काम करने की जरूरत है। युवा गेंदबाजों को डेथ ओवर में हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि सभी काफी मेहनत कर रहे हैं। ड्वेन ब्रावो ऐसे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए स्पेशलिस्ट थे। युवा गेंदबाज उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।”

यह भी पढ़े – WATCH: स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा Shivam Dube का 111 मीटर का छक्का, तो रोते हुए नजर आये हर्षल पटेल

Cric AMP · Quick view
View full