हार्दिक पांड्या ने अपने घमंड के चलते नहीं दिया इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका, अब रणजी में निकाल रहा विकेट पर विकेट

भारतीय टीम जब श्रीलंका दौरे पर गई थी तो मुकेश कुमार को टीम में मौका दिया गया था। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक भी बार टीम की फाइनल प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं दिया था। इसके बाद जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम चुनी गई तो मुकेश कुमार को एक बार फिर [...]

By ·

भारतीय टीम जब श्रीलंका दौरे पर गई थी तो मुकेश कुमार को टीम में मौका दिया गया था। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक भी बार टीम की फाइनल प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं दिया था। इसके बाद जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम चुनी गई तो मुकेश कुमार को एक बार फिर से नजरंदाज किया गया। इस समय मुकेश कुमार घरेलु क्रिकेट खेल रहे है, और वहां पर इनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा चल रहा है। अभी तक भले ही इन्हें भारत के खिलाफ डेब्यू करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन रणजी में इनका तूफानी प्रदर्शन जारी है।

मुकेश कुमार ने उड़ाए रणजी टीम के परखच्चे

रणजी में 31 जनवरी को झारखंड और बंगाल के बीच में मुकाबला खेला जा रहा हैं। मुकेश इस मैच में कुल 21.2 ओवर की गेंदबाजी में कुल 61 रन खर्च किये और 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। इस दौरान इन्होने 3 मैडन ओवर भी डाले। अपनी धारदार गेंदबाजी के बदौलत झारखंड के बल्लेबाजों को इन्होने ज्यादा नहीं टिकने दिया।

बंगाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले झारखंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। झारखंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूरज ने बनाये। इन्होने 89 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन दूसरे सिरे से लगातार विकेट गिरते रहे। बंगाल के सामने झारखंड ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाई और पूरी टीम मात्र 173 रन के स्कोर पर सिमट गई।

बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप ने इस मैच में 4 विकेट हासिल किये। वही मुकेश कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये। अब देखना है की मुकेश कुमार को दोबारा भारतीय टीम में कब मौका मिलता है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full