“अंबानी पैसे वाला हैं…!” Mumbai Indians ने जीता लगातार चौथा मुकाबला, तो ट्विटर पर बने जबरदस्त मीम्स

Mumbai Indians ने महिला प्रीमियर लीग में अपना चौथा मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, और टूर्नामेंट में अविजित रही। मुंबई इंडियंस के नाम अब 4 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज हैं, जिसके चलते वह टूर्नाम

By ·

Mumbai Indians ने महिला प्रीमियर लीग में अपना चौथा मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, और टूर्नामेंट में अविजित रही। मुंबई इंडियंस के नाम अब 4 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज हैं, जिसके चलते वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हैं।

Mumbai Indians की 8 विकेट से जीत

इस मुकाबला में यूपी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। विकेट के अनुसार वह एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब भी रहे। यूपी की तरफ से कप्तान एलिसा हिली और तहलिया मैक्ग्रा ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली, और 160 रनों का लक्ष्य दिया। वहीँ मुंबई की तरफ से इस दौरान इशाक ने 3 और केर ने 2 विकेट लिए।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। टीम की सबसे विस्फोटक खिलाडी हैली मैथ्यूज सिर्फ 12 रन बना सकी। हालाँकि इसके बाद तानिया भाटिया ने 42 और नेट सीवर ब्रंट ने 45 रनों की पारी खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालाँकि इस जीत की हीरो कप्तान हरमनप्रीत रही, जिन्होंने इस मुकाबले में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की टीम काफी जबरदस्त मीम्स बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जीत के बाद घमंड में आई Harmanpreet Kaur, प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद दिया ऐसा बयान

Cric AMP · Quick view
View full