Mumbai Indians बनी WPL 2023 की चैंपियन, नीता अंबानी ने जमकर मनाया जीत का जश्न, वायरल हुआ वीडियो

Mumbai Indians की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता बन चुकी हैं। इसी के साथ उनका नाम इस लीग के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जा चुका हैं। मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। जीत के बाद उन्होंने जमकर जश्न भी मनाया। [...]

By ·

Mumbai Indians की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता बन चुकी हैं। इसी के साथ उनका नाम इस लीग के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जा चुका हैं। मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। जीत के बाद उन्होंने जमकर जश्न भी मनाया। उनके इस जश्न के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 131 रन बना सकी। इसमें भी 52 रनों की साझेदारी अंतिम विकेट के लिए शिखा पांडे और राधा यादव के बीच हुई थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए ईजी वॉंग और हैली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट झटके। वहीँ एमेलिया केर को 2 विकेट मिले।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए भी इस मुकाबले को जीतना आसान नहीं था। राधा यादव ने दूसरे ही ओवर में राधा यादव को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया था। वहीँ हैली मैथ्यूज भी सिर्फ 13 रन ही बना सकी। हालाँकि इसके बाद नेटली सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई। इस दौरान हरमनप्रीत 37 रन बनाकर आउट हुई। वहीँ नेट सीवर ने नाबाद 60 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न

इस जीत के साथ ही डगआउट में बैठे सारे खिलाड़ियों ने दोनों बल्लेबाजों को गले लगा लिया। टीम की मालकिन नीता अम्बानी भी ख़ुशी से झूम उठी। वहीँ टीम की कोच झूलन गोस्वामी भी इस जीत से काफी खुश नजर आई और स्टाफ के एक मेंबर को गले लगा लिया।

Cric AMP · Quick view
View full