Mumbai Indians ने महिला खिलाड़ियों को दिए गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठी कप्तान हरमनप्रीत कौर

Mumbai Indians की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में अब तक की सबसे सफल टीमों में से रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की हैं। हालाँकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी इतनी ही जीत दर्ज की हैं, और रनरेट के आधार [...]

By ·

Mumbai Indians की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में अब तक की सबसे सफल टीमों में से रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की हैं। हालाँकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी इतनी ही जीत दर्ज की हैं, और रनरेट के आधार पर उन्हें फाइनल में पहले ही जगह मिल चुकी हैं। हालाँकि बावजूद इसके मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। ऐसे में उन्होंने गुरुवार को सभी खिलाड़ियों के लिए गिफ्ट भिजवाए।

Mumbai Indians ने दिए टीम को गिफ्ट

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, सभी को शानदार गिफ्ट्स भिजवाए। जानकारी के लिए, मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अम्बानी हैं, जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी की धर्म पत्नी हैं।

खिलाडियों के दिए गए इन गिफ्ट्स में टीम की बहुत सारी मर्च थी। इसमें उन्हें जैकेट, स्नीकर्स और कैप मिले। इस गिफ्ट को देखकर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर तो झूम उठी। उनके चेहरे पर ख़ुशी देखते ही बन रही थी।

Cric AMP · Quick view
View full