हरमनप्रीत की शातिर चाल का शिकार बनी अडानी की गुजरात जायंट्स, 55 रनों से कुचलकर WPL 2023 के प्लेऑफ में बनाई जगह
WPL 2023 में मंगलवार से टूर्नामेंट का दूसरा फेज शुरू हो गया। इस दौरान रिवर्स फिक्सर्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया। लेकिन, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी चाल
WPL 2023 में मंगलवार से टूर्नामेंट का दूसरा फेज शुरू हो गया। इस दौरान रिवर्स फिक्सर्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया। लेकिन, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी चाल चली, और कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहती थी।
मुंबई इंडियंस ने 55 रनों से जीता मैच
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और हैली मैथ्यूज डक आउट हो गयी। हालाँकि इसके बाद सभी खिलाडियों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की और से एश्ली गार्डनर ने 3 विकेट झटके। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में कुल 162 रन बनाए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सोफिया डंकली डक आउट हुई। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। इस दौरान मुंबई की तरफ से नेट सीवर ब्रंट और हैली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए। वहीँ अमेलिया केर को 2 विकेट मिले। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।
WPL 2023 के प्लेऑफ़ में क्वालीफाई
5️⃣ in a row ✅
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 14, 2023
Playoffs Qualification ✅
It's time to vote for your Ashok Leyland Paltan's Player of the Match!
Click here to vote: https://t.co/YcLRVSV7aS@ALIndiaOfficial #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #MIvGG pic.twitter.com/xR0ngzVL4C
अपनी इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अब WPL 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई ने अब तक खेले सभी 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हैं। अपनी एक और जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर लेगी।