“पैसा वसूल परफॉरमेंस…!” यूपी वारियर्स को हराकर Mumbai Indians पहुँची WPL 2023 के फाइनल में, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Mumbai Indians: WPL 2023 के अंदर दिल्ली कैपिटल की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस की टीम ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 मा

By ·

Mumbai Indians: WPL 2023 के अंदर दिल्ली कैपिटल की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस की टीम ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 मार्च को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 183 रन का लक्ष्य यूपी वारियर्स के सामने रखा। जवाब में खेलने उतरी यूपी वारियर्स की टीम सिर्फ 110 रन बनाकर 17.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। 72 रन से जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस की इस जीत की हीरो इस्सा वोंग रही जिन्होंने इस आईपीएल की पहली हैट्रिक लेते हुए कुल 4 विकेट चटकाए।

सोशल मीडिया के ऊपर मुंबई इंडियंस की इस प्रकार की जीत के बाद लोग हरमनप्रीत कौर और इस्सा वोंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया और ट्विटर के ऊपर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े – VIDEO: वाइफ को आउट होता देख भावुक हुए Mitchell Starc, वायरल हुआ वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full