भारत में होने ICC World Cup 2023 से बाहर हुआ पड़ोसी देश, 44 साल के इतिहास में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

ICC World Cup 2023: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका अंतिम और निर्णायक मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया है। दो मैचों की इस सीरीज में पहला मुकाबला पहले से ही न्यूजीलैंड ने जीत लिया था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज करने के [.

By ·

ICC World Cup 2023: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका अंतिम और निर्णायक मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया है। दो मैचों की इस सीरीज में पहला मुकाबला पहले से ही न्यूजीलैंड ने जीत लिया था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज करने के साथ ही श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है। श्रीलंका की टीम के पास यह मैच जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के लिए सीधे ही क्वालीफाई करने का मौका था। लेकिन दूसरे एकदिवसीय मैच में मिली हार की वजह से अब श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

ICC World Cup 2023 से श्रीलंका बाहर

44 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि श्रीलंका की टीम 50 ओवर के वर्ल्ड कप में सीधे ही क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इस बार का वर्ल्ड कप भारत में होने वाला है ऐसे में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी है। टॉप 10 में से पहले 7 स्थान वाली टीम को सीधे ही क्वालीफाई करने का मौका मिला है। अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को इस मैच में हरा देती तो उसे सीधे ही क्वालीफाई करने का मौका मिल जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

श्रीलंका की टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में एंट्री लेने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। इसके बारे में आईसीसी ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर भी जानकारी दे दी है। 44 साल के इतिहास में यह श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा झटका है।

यह भी पढ़े – VIDEO: बारिश के बाद जलेबी फाफड़ा पर टूट पड़े बेन स्टोक्स और धोनी, इन्टरनेट पर जमकर वायरल हो रहा CSK का वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full