ICC Rankings: भारत से छिना नंबर 1 का ताज, भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा नुकसान

ICC Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज हाल ही में समाप्त हुई हैं। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के बाद अब ICC ने नयी वनडे रैंकिंग भी जारी कर दी [...]

By ·

ICC Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज हाल ही में समाप्त हुई हैं। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के बाद अब ICC ने नयी वनडे रैंकिंग भी जारी कर दी हैं, जिसमे भारतीय टीम  और खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ हैं।

ICC Rankings में भारत से छिना ताज

इस सीरीज से पहले भारतीय टीम वनडे क्रिकेट की नंबर 1 टीम थी। इस सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 5 विकेट से जीत भी दर्ज की थी, और ऐसा लग रहा था कि सीरीज के बाद भी वह टॉप पर रहेंगे। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया ने बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर रेटिंग पॉइंट्स के मामले में 113 अंको के साथ भारतीय टीम की बराबरी कर ली। इसी के साथ वह वनडे की सरताज भी बनी और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई।

भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा नुकसान

इस सीरीज में भारतीय खिलाडियों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा हैं। इस सीरीज से पहले वनडे के नंबर 1 गेंदबाज रहे मोहम्मद सिराज अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके स्थान पर जोश हेजलवुड अब पहले स्थान पर आ गए हैं।

वहीँ बल्लेबाजी की बात करे तो इस समय शुभमन गिल 5वें स्थान पर मौजूद हैं। विराट कोहली इस समय 714 अंको के साथ 8वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीँ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 1 स्थान का फायदा हुआ हैं, और वह 704 अंको के साथ 9वें स्थान पर आ गए हैं।

Cric AMP · Quick view
View full