IPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में नये खिलाड़ियों ने मारी एंट्री, देखे नई पॉइंट्स टेबल
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कई रोमांचक मुकाबले हमने देखे हैं। इस बार का यह आईपीएल लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों द्वारा खेली जा रही विस्फोटक पारी देखने को मिल रही है। निकोलस पूर्ण ने भी इस आईपीएल में 15 [...]
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कई रोमांचक मुकाबले हमने देखे हैं। इस बार का यह आईपीएल लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों द्वारा खेली जा रही विस्फोटक पारी देखने को मिल रही है। निकोलस पूर्ण ने भी इस आईपीएल में 15 गेंदों पर 50 लगाई है। अब तक इस सीजन में 15 मैच हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि 15 मैच के बाद किसके पास ऑरेंज कैप है और किसके पास पर्पल कैप।
IPL 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज
आईपीएल 2023 के टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो शिखर धवन इस समय 3 मैचों में 225 रन बनाकर सबसे टॉप पर चल रहे हैं और ऑरेंज कैप इस समय इन्हीं के पास है। दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड है जिनके 3 मैचों में 189 रन है। इस समय तीसरे नंबर पर 3 मैचों में 175 रन बनाकर आरसीबी कप्तान फाफ डू प्लेसिस है। 4 नंबर पर विराट कोहली है तो वही पांचवा नंबर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर का है।
आईपीएल 2023 के 5 गेंदबाज
पर्पल कैप की होड़ में मार्क वुड पहले स्थान पर चल रहे हैं। तीन मैच खेल कर इन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर 3 मैच खेलकर 8 विकेट लेने वाले राशिद खान हैं। तीसरे स्थान पर राजस्थान के यूज़वेंद्र चहल है जिनके 3 मैचों में 8 विकेट है। चौथे नंबर पर रवि विश्नोई है जिन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। जबकि पांचवें नंबर पर तीन मैच में 6 विकेट लेने वाले अलजर्री जोसेफ है।
यह भी पढ़े – Avesh Khan को BCCI ने दिया जोर का झटका, मैदान पर फेंका हेलमेट तो मिल गई ऐसी सजा, अब कभी नहीं कर पाएंगे यह…