New Zealand ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

IND vs NEW 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होल्कर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है । न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लेथम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है । भारत पहले ही जीत चुका है सीरीज तीन वन डे मैचों की [...]

By ·

IND vs NEW 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होल्कर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है । न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लेथम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है । 

भारत पहले ही जीत चुका है सीरीज 

तीन वन डे मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है । 

ये खिलाड़ी हैं मैच का हिस्सा 

भारत की ओर से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और Indian cricket council की ओर आज तीसरे वन डे मैच में इन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है । 

रोहित शर्मा (कप्तान ),शुभमन गिल , विराट कोहली, ईशान किशन (विकेट कीपर) , सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

वहीं न्यूजीलैंड की टीम की ओर से ये खिलाड़ी खेल‌ रहे हैं ।

फिन एलेन , देवन कानवे , हेनरी निकोलस, डारेल मिशेल, टाम लेथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स  , माइकल ब्रासवेल, माइकल सांटनर , जोक्स डफ्ली, लाकी फारग्यूशन, ब्लेयर टिकनर

अभी तक 31 रन बना चुका है भारत 

टास जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लेथम ने भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था । अभी तक 6 ओवर की समाप्त होने पर भारत की ओर 31 रन का स्कोर बन चुका है ।

Cric AMP · Quick view
View full