निकोलस पूरण ने बनाया RCB का चूरन, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, ट्विटर पर जमकर लूटी महफिल

RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। रनों से भरपूर इस रोमांचक मुकाबले में हमें कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली। हालाँकि निकोलस पूरण की पारी इन सब में से सबसे बेहतरीन थी। इस मैच में अंतिम गेंद पर जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट स

By ·

RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। रनों से भरपूर इस रोमांचक मुकाबले में हमें कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली। हालाँकि निकोलस पूरण की पारी इन सब में से सबसे बेहतरीन थी। इस मैच में अंतिम गेंद पर जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज की, और इस दौरान मैदान का माहौल देखने लायक था। हालाँकि इस जीत का पूरा श्रेय निकोलस पूरण को ही जाता हैं।

निकोलस पूरण ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

निकोलस पूरण ने इस मुकाबले में 326 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मात्र 19 गेंदों में 62 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके भी लगाये। यह हैरानी की बात थी कि उनकी पारी के 93 प्रतिशत रन सिर्फ बाउंड्री से आये थे। वहीँ इस दौरान उन्होंने मात्र 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। केएल राहुल और पेट कमिंस के बाद यह इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी हैं।

निकोलस पूरण की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया। हालाँकि इसमें मार्कस स्टॉइनिस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्टॉइनिस ने भी इस मुकाबले में 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालाँकि फैंस के बीच चर्चा तो निकोलस पूरण की ही रही।

यह भी पढ़ें: इसे दामाद बना कर क्यूँ टीम में रखा हैं!” KL Rahul की बल्लेबाजी देख गुस्से में भरे फैंस, टीम से बाहर करने की उठाई मांग

Cric AMP · Quick view
View full