KKR की टीम मैनेजमेंट ने की टीम साउथी और शाकिब अल असन की बेइज्जती, Nitish Rana को कप्तानी देकर उड़ाए सबके होश
Nitish Rana: आईपीएल का 16वां सीजन इस बार 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लगभग सभी टीम अपने अपने कप्तान की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इस बार KKR की टीम के लिए कप्तान को लेकर निर्णय करना बहुत ही मुश्किल भरा रहा। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद लग रहा [...]
Nitish Rana: आईपीएल का 16वां सीजन इस बार 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लगभग सभी टीम अपने अपने कप्तान की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इस बार KKR की टीम के लिए कप्तान को लेकर निर्णय करना बहुत ही मुश्किल भरा रहा। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद लग रहा था की टीम की कप्तानी सुनील नारायण या सकीब अल हसन के पास जा सकती है। लेकिन KKR की टीम मैनेजमेंट ने सबको चौंकाते हुए Nitish Rana को टीम का कप्तान बना दिया है। पिछले कई सालों से नितीश राणा KKR के लिए खेल रहे है।
Nitish Rana बने केकेआर के नए कप्तान
केकेआर के कप्तान बनने की रेस में आंद्रे रसैल, सुनील नारायण, टीम साउथी और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इन सब को साइड में रख कर नितीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नया कप्तान बना दिया है। यह निर्णय क्रिकेट और आईपीएल फैंस के लिए बहुत ही चौंकाने वाला रहा है। हालांकि नीतीश राणा अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं जिसका फायदा उन्हें मिला है।
नीतीश राणा से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी ब्रैंडन मैकुलम, गौतम गंभीर, जैक कैलिस, दिनेश कार्तिक, ईयोन मोरगन और श्रेयस अय्यर के हाथों में रह चुकी है। इनमें से सिर्फ गौतम गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर की टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।
नितीश राणा का कैरियर
आईपीएल के अंदर नीतीश राणा के कैरियर की बात करें तो अब तक इन्होंने 74 मैच खेलते हुए 1444 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 85 रन रहा है।
यह भी पढ़े – 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए Rovman Powell गए मौत के मुंह में!, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो