“मेरी वजह से हारी टीम…!” KKR vs DC मैच के बाद आया नितीश राणा का रिएक्शन सामने, खुद ली हार की जिम्मेदारी
KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की शुरुआत इसी सीजन में बहुत ही शानदार रही थी। लेकिन पिछली तीन मुकाबले उन्होंने लगातार हारे हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली के खिलाफ 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद [...]
KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की शुरुआत इसी सीजन में बहुत ही शानदार रही थी। लेकिन पिछली तीन मुकाबले उन्होंने लगातार हारे हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली के खिलाफ 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
KKR vs DC – हार के बाद आई नीतीश राणा की प्रतिक्रिया सामने
नीतीश राणा ने 4 विकेट से हारने के बाद में अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर इस हार का ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने इसके बारे में निराशा व्यक्त की और कहा कि हमें पता था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है। हम अधिक रन बनाना चाहते थे लेकिन हम 15 से 20 रन और पीछे रह गए। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं, आज मुझे टिककर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हम एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा तभी हम आगे आने वाले मैचों में जीत हासिल कर पाएंगे।
केकेआर के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
केकेआर की तरफ लंबी बैटिंग लाइनअप है। उसके बावजूद भी टीम सिर्फ 127 रन बना सकी, जिसमें जैसन रोहित 43 रन और आंद्रे रसेल की 38 रनों की पारी भी शामिल है। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन के स्कोर को भी टच नहीं कर पाया। लिटन दास 4 रन वेंकटेश अय्यर जीरो रन, नितीश राणा 4 रन, मंदिर सिंह 12 रन, रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान नितीश राणा के अनुसार अगर कोलकाता की टीम 150 रन का स्कोर बनाने में सफल होती है तो दिल्ली की टीम को कड़ी टक्कर दी जा सकती थी। इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव करने की वजह से केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।