Virat Kohli नहीं ये खिलाड़ी तोड़ेगा सचिन के शतकों का रिकॉर्ड, सिर्फ इतने शतक दूर है रिकॉर्ड से, जानकर कोहली को लगेगा झटका

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। चौथे टेस्ट मैच के अंदर विराट कोहली ने लगभग 39 महीनों के बाद में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। अब टेस्ट क्रिकेट में इनके कुल 28 शतक हो गए हैं। पिछले कुछ महीनों की बात करें तो उन्होंने [...]

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। चौथे टेस्ट मैच के अंदर विराट कोहली ने लगभग 39 महीनों के बाद में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। अब टेस्ट क्रिकेट में इनके कुल 28 शतक हो गए हैं। पिछले कुछ महीनों की बात करें तो उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 3 शतक, T20 क्रिकेट में 1 शतक और अब टेस्ट क्रिकेट में भी शतक जड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी के 75 शतक पूरे हो चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर 100 शतक लगाए हैं। विराट कोहली अभी उससे 25 शतक दूर चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के अंदर सचिन तेंदुलकर ने 51 शतक लगाए हैं। हालांकि विराट कोहली उनसे काफी पीछे चल रहे हैं। लेकिन एक दूसरा खिलाड़ी है जो सचिन तेंदुलकर के 51 शतकों का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकता है।

Steve Smith तोड़ सकते है सचिन का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने अब तक 96 मुकाबले टेस्ट मैच में खेले हैं और 59.80 की शानदार औसत से 8792 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक इन्होंने 30 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ के सबसे ज्यादा शतक है। स्टीव स्मिथ बहुत ही अच्छी क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में अगर आने वाले 4 से 5 साल और क्रिकेट खेलते हैं तो सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में 51 शतकों के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे।

7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा। यहां पर विराट कोहली और स्टीव स्मिथ आमने-सामने होंगे। पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच गई थी जहां पर न्यूजीलैंड ने उन्हें हराया था।

यह भी पढ़े –“IPL छोड़ दे वो खिलाड़ी नहीं…!” एक टांग पर गेंदबाजी करते खिलाड़ी का वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई Jasprit Bumrah की क्लास, देखे वायरल…

Cric AMP · Quick view
View full