IND vs PAK मैच में भारतीय बेटियों ने चटाई पाकिस्तान को धूल, सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा पाकिस्तान का मजाक

IND vs PAK: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुए वर्ल्ड कप के अंदर पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत की इस शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तारीफ की जा रही है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के अंदर [...]

By ·

IND vs PAK: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुए वर्ल्ड कप के अंदर पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत की इस शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तारीफ की जा रही है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही खिलाड़ियों की बहुत ज्यादा प्रशंसा की जा रही है।

पाकिस्तान की शुरुआत रही बेहद ख़राब

पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती 7 ओवर में ही पाकिस्तान के 3 विकेट गिर गए थे। उसके बाद पाकिस्तान के कप्तान भीष्मा महारूफ और आयशा नदीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की साझेदारी की। इसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम ने 149 रन का स्कोर बनाया।

150 रन का लक्ष्य भारतीय टीम को मिला जिसे टीम ने हासिल कर लिया। मुकाबले से पहले ही भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना चोट की वजह से नहीं खेल पाई। ऐसे में उनके स्थान पर यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई।

जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी

जेमिमा रोड्रिग्स उसके बाद बल्लेबाजी करने आती है और अंत तक नाबाद रहते हुए 53 रन बनाए। इसके अलावा रिचा ने ताबड़तोड़ 31 रन की पारी खेली और भारत की जीत में अपना योगदान दिया। भारतीय टीम की इस जीत के बाद में सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की जा रही है, तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया जा रहा है। आइए ट्वीट पर एक नजर डालते हैं…

Cric AMP · Quick view
View full