लगातार दूसरी हार के बाद Pat Cummins को सता रहा क्लीन स्वीप का डर, प्रेस कांफ्रेंस में बयान किया दिल का दर्द

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया को हारना पड़ा। नागपुर में पहले टेस्ट के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन ही भारत के हाथों हार गई। उसके बाद दिल्ली टेस्ट में भी बिल्कुल वैसा ही हुआ और तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया

By ·

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया को हारना पड़ा। नागपुर में पहले टेस्ट के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन ही भारत के हाथों हार गई। उसके बाद दिल्ली टेस्ट में भी बिल्कुल वैसा ही हुआ और तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के आगे घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम की इस प्रकार की हार से उनके कप्तान पैटकमिंस बेहद नाराज हैं और उन्होंने अपनी टीम के ऊपर नाराजगी जाहिर करते हुए अपना बयान दिया है।

Pat Cummins ने दिया अपना बयान

पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि, ‘मुझे लग रहा था कि पहली पारी में 260 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन हमारी अच्छी गेंदबाजी के बावजूद भारत 260 तक पहुंचने में कामयाब रहा। दोनों टीमों की एक-एक पारी तक मैच बराबरी पर था लेकिन दूसरी पारी में मैच हाथ से निकल गया।’

हार की वजह से होता है दुख

पेट कमिंस ने इसके आगे बयान देते हुए कहा कि, ‘हमें अपने प्रदर्शन पर दोबारा विचार की जरुरत है। हमें देखना होगा कि हम आखिर कहां पर फेल हो रहे हैं। बल्लेबाजों को अपने शॉट में बदलाव लाना होगा। हमने दोनों टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया खासकर दिल्ली में, हम यहां अच्छी स्थिति के बावजूद हारे। ऐसी हार हमेशा दुख देती है।’

ऑस्ट्रेलिया को बढ़ गया क्लीन स्वीप का खतरा

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मैच हार गया है। ऐसे में लग रहा है कि कहीं ऑस्ट्रेलिया 4-0 से यह सीरीज ना हार जाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को कहीं ना कहीं क्लीन स्वीप का डर जरूर है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full