PCB ने किया क्रिकेट को शर्मसार, शुभमन गिल को नीचा दिखाने के लिए किया यह घिनौना काम

Shubman Gill: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले काफी समय से धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसकी बदौलत पूरी दुनिया में इनका नाम चमक उठा है। इनकी खेल की काबिलियत को देखकर देश दुनिया के कई दिग्गज इनकी तारीफ कर रहे हैं। बात करें पाकिस्तान की तो शुभमन गिल की धुआंधार बल्लेबाज

By ·

Shubman Gill: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले काफी समय से धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसकी बदौलत पूरी दुनिया में इनका नाम चमक उठा है। इनकी खेल की काबिलियत को देखकर देश दुनिया के कई दिग्गज इनकी तारीफ कर रहे हैं। बात करें पाकिस्तान की तो शुभमन गिल की धुआंधार बल्लेबाजी से काफी जल भुन रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने शुभमन गिल के दोहरे शतक का मजाक उड़ाया है।

पाकिस्तान ने उड़ाया Shubman Gill की पारी का मजाक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हाल ही में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली गई है जिसमें शुभमन गिल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। तीन मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने 360 रन बनाए लेकिन लगता है पाकिस्तान को इनका इस तरीके से खेलने का अंदाज पसंद नहीं आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक ट्विटर हैंडल के जरिए मोहम्मद हैरिस की 2022 की T20 सेमीफाइनल में खेली गई पारी को हाइलाइट किया और एक कैप्शन दिया,”डब्ल्यूसी नॉकआउट में क्लच प्रदर्शन> द्विपक्षीय सीरीज में दोहरा शतक” इस ट्वीट के माध्यम से शुभमन गिल के दौहरे शतक का मजाक उड़ाया गया है।

एकदिवसीय क्रिकेट के अंदर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के नाम ही है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में सिर्फ 10 दोहरे शतक लगे हैं जिसमें से 7 दोहरे शतक भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। दोहरा शतक लगाने का शुरुआत भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की थी। वही बात करें पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की तो सिर्फ एक बार दोहरा शतक लगा पाए हैं जो फखर जमान ने 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ लगाया था।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full