RCB के नन्हे फैन की तस्वीरों ने इन्टरनेट पर मचाया कोहराम, हर कोई टीम को लगा रहा फटकार

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और टेबल टॉपर बन गई है। चेन्नई ने अब तक 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस भले ही इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा [...]

By ·

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और टेबल टॉपर बन गई है। चेन्नई ने अब तक 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस भले ही इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद जैसी टीम दो दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल से एक बार और गुजरात टाइटंस एक बार यह आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम की तो इनकी आईपीएल के अंदर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। बहुत सारे फैंस अपने इस टीम को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और हमेशा समर्थन के लिए तैयार होते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नन्हे फैन की तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय एक छोटी बच्ची की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिन्होंने अपने हाथ में एक प्लेकार्ड लिया हुआ है। उस पर लिखा हुआ है कि, “जब तक आरसीबी आईपीएल का खिताब नहीं जीतेगी मैं स्कूल जाना शुरू नहीं करूंगी, ट्विटर के ऊपर यह तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है।”

3 बार फाइनल में पहुंची RCB

विराट कोहली की कप्तानी में टीम 2008 से आईपीएल खेल रही है। 2009, 2011 और 2016 में यह टीम फाइनल में पहुंची थी। तीनों ही बार फैंस को काफी उम्मीदें थी कि यह खिताब जरूर जीतेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

आरसीबी की टीम का आईपीएल 2003 में औसत प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। RCB की पूरी टीम विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर निर्भर है इसी वजह से टीम कमजोर पड़ रही है।

यह भी पढ़े – VIDEO: वेंकटेश अय्यर ने RCB फैन को दिया दिल, कोहली का कैच पकड़कर दी फ्लाइंग KISS, तो शर्माने लगी मिस्ट्री गर्ल

Cric AMP · Quick view
View full