“मैं गला काट दूंगा रोड पर ही…!” Prithvi Shaw पर डंडे से हमला, लड़की और बॉयफ्रेंड ने दी गला काटने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
Prithvi Shaw: भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग सड़क पर इन पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के अंदर एक लड़की पृथ्वी शॉ को डंडे से पीटने की कोशिश करती हुई नजर [...]
Prithvi Shaw: भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग सड़क पर इन पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के अंदर एक लड़की पृथ्वी शॉ को डंडे से पीटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। पृथ्वी शॉ जैसे तैसे उस लड़की से बच रहे हैं, लड़की के साथ में उसका बॉयफ्रेंड है जो जिस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।
Prithvi Shaw पर लड़की ने किया हमला
वीडियो के अंदर आप देख पाएंगे कि किस तरीके से लड़की ने पृथ्वी शॉ के ऊपर हमला किया। पृथ्वी शॉ ने बचने की कोशिश की फिर भी लड़की ने उन पर हमला बोल दिया। लड़की का बॉयफ्रेंड यहां पर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है जिसमें खुद का चेहरा नहीं दिखा रहा है, ना ही इस वीडियो के अंदर ठीक से लड़की का चेहरा नजर आ रहा है।
वीडियो के अंदर पृथ्वी शॉ के साथ कुछ पुलिस वाले भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पृथ्वी शॉ फोन पर किसी से बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला लड़का बोल रहा है कि, “मैंने इसके साथ वीडियो बनाई और इस क्रिकेटर ने मुझे धक्का दे दिया और मेरा फोन भी छीन लिया और हमें मार कर भाग गया।” लड़की इस दौरान लगातार पृथ्वी शॉ पर चिल्लाते हुए नजर आ रही है। वही पृथ्वी शॉ खुद को बचाते हुए दूर हटने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लड़के ने कहा कि, “अगर आज क्रिकेटर की इज्जत हो गई तो हम देखेंगे, हम रोड पर अपनी जान दे देंगे, मैं अपना गला काट दूंगा रोड पर ही।” वीडियो के अंदर लड़की का नाम सपना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े: