“भाई तू खुद भी रन नहीं बना रहा, फिर पृथ्वी शॉ से क्या दुश्मनी है तेरी” प्लेइंग 11 में नहीं नजर आया Prithvi Shaw का नाम, पांड्या पर भड़के फैंस

Prithvi Shaw: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दोनों मैच में दोनों ही बराबरी की स्थिति पर रही है। अंतिम और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें कोशिश कर रही है कि यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले। टॉस [...]

By ·

Prithvi Shaw: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दोनों मैच में दोनों ही बराबरी की स्थिति पर रही है। अंतिम और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें कोशिश कर रही है कि यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर ले। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी का फैसला लिया है जो कुछ हद तक सही साबित हुआ है।

हार्दिक पांड्या पर जमकर निकाल रहे फैंस अपनी भड़ास

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो एक बार फिर से हार्दिक पांड्या ने पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया के ऊपर हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की जा रही है। इसके साथ ही लोग बीसीसीआई को भी ट्विटर पर कई प्रकार के सवाल पूछ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके बदौलत उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। उम्मीद की जा रही थी कि न्यूजीलैंड और भारत की इस T20 सीरीज में यह खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में खेलता हुआ नजर आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुरुआती दोनों मैचों में भारत का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। इसके बाद भी तीसरे और अंतिम मुकाबले में फिर से ईशान किशन और शुभमन गिल को मौका दिया गया।

Prithvi Shaw से थी उम्मीद

फैंस को लग रहा था कि आज इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ जरूर खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन जब अंतिम प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ का नाम नजर नहीं आया तो सोशल मीडिया पर इसकी भड़ास निकाली जा रही है। ट्विटर के ऊपर कई प्रकार के ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर इन ट्वीटस पर…

Read Also-

Cric AMP · Quick view
View full