Prithvi Shaw ने रणजी में धमाल मचाते हुए ताबड़तोड़ ठोक डाले 595 रन, भारतीय टीम में पेश की सबसे मजबूत दावेदारी
Prithvi Shaw: रणजी ट्रॉफी के अंदर पृथ्वी शॉ बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। घरेलू टूर्नामेंट के अंदर रणजी ट्रॉफी बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। कभी भारतीय टीम का हिस्सा रहे पृथ्वी शॉ ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 595 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम
Prithvi Shaw: रणजी ट्रॉफी के अंदर पृथ्वी शॉ बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। घरेलू टूर्नामेंट के अंदर रणजी ट्रॉफी बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। कभी भारतीय टीम का हिस्सा रहे पृथ्वी शॉ ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 595 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के अंदर इनकी दावेदारी पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।
Prithvi Shaw ने मचाया रणजी में धमाल
टीम इंडिया से पिछले काफी समय से पृथ्वी शॉ बाहर चल रहे हैं। इन्होंने पिछली 10 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 मैच के अंदर 595 रन का स्कोर बनाया है। 595 रन में उन्होंने 80 चौके 7 छक्के लगाए हैं। इनका प्रति पारी औसत 59.50 रहा है। घरेलू क्रिकेट में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी इनको अभी तक भारतीय टीम में ज्यादा मौका नहीं मिला है। हाल ही में इनको न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 टीम में शामिल किया गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।
पृथ्वी शॉ के क्रिकेट कैरियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 339 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए इन्होंने 6 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें 189 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए T20 के अंदर इनको एक मैच खेलने का मौका मिला था। जिसमें यह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
बात करें फर्स्ट क्लास क्रिकेट की तो 42 मैच खेलते हुए इन्होंने 12 शतक के साथ 3679 रन बनाए हैं। इसमें इनकी 379 रन की पारी भी शामिल है। लिस्ट ए क्रिकेट के अंदर इन्होंने 53 मैच खेलते हुए 8 शतक और 11 अर्धशतक के साथ 2627 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े: